





Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में ब्रह्म सागर बगेची स्थित कान गणेश जी मंदिर में दिनदहाड़े अज्ञात चोर ने मंदिर को निशाना बनाते हुए नकदी और गहनों पर हाथ साफ कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि किस तरह एक युवक जूते पहने मंदिर में प्रवेश कर भगवान गणेश के सिर पर पहना चांदी का मुकुट व नकदी अपने जेब में डालकर फरार हो गया।

घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि सूचना देने के घंटों बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों से आमजन में असुरक्षा का माहौल बन गया है।स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।