IMG 20260717 231233 मिठाई खाने से एक दर्जन बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने चमचम जब्त की Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले में मिठाई खाने से एक दर्जन लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और हर्षिता स्वीट्स। मौके पर कोल्ड स्टोरेज से बड़ी संख्या में चमचम मिठाई बरामद की। विभाग के अनुसार करीब 15 पीपे बरामद किये गए है।

एफएसओ श्रवण वर्मा, सुरेंद्र कुमार और भानुप्रताप सिंह टीम सहित मौके पर मोजूद रहे। श्रवण वर्मा ने कहा, हर्षिता स्वीट्स की निर्माण इकाई से करीब 200 KG चमचम जब्त की है, निर्माण इकाई के मालिक को इंप्रूवमेंट नोटिस दिया है, फूड पॉइजनिंग से तबियत बिगड़ने की बात सामने आई है। पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ बीसी घीया ने कहा, दो मरीजों की हालत खराब है, अन्यों का उपचार चल रहा है।


Share This News