IMG 20260714 192134 पुलिस ने 100 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर रेंज पुलिस ने व्यापक स्तर पर कार्रवाई करते हुए 100 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किये है। पुलिस ने सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) पोर्टल के माध्यम से पिछले 30 दिनों में 100 गुमशुदा मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए और उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया।
महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज ओम प्रकाश (आईपीएस) के निर्देशन में रेंज कार्यालय की सोशल मीडिया सेल ने CEIR पोर्टल के जरिए कार्रवाई करते हुए बीकानेर रेंज के जिलों बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू सहित राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में गुम हुए मोबाइल फोन ट्रेस किए। पुलिस के अनुसार, 3 दिन से लेकर 4 वर्ष पहले तक गुम हुए मोबाइल फोन भी CEIR पोर्टल की मदद से सफलतापूर्वक ट्रेस किए गए। बरामद किए गए 100 मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख 30 हजार रुपये बताई गई है।

1004455405 पुलिस ने 100 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए Rajasthan News Portal राजस्थान

यहां मंगलवार को महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज द्वारा बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि मोबाइल को ब्लॉक कर शीघ्र ट्रेस किया जा सके। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा, सहायक पुलिस अधीक्षक (वृत सदर) अनुराधा कालिया, आईपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक युववेंद्रपाल सिंह तथा पुलिस उपाधीक्षक प्रह्लाद राय सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।


Share This News