





Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में जोशीवाडा क्षेत्र के युवक पर हमले के मामले में 6 को गिरफ्तार किया गया है। गंगाशहर थाना इलाके में दो युवकों पर हमले के मामले में 6 जनों की गिरफ्तारी हुई है। जिन्हें पुलिस की ओर से न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायालय ने चारों नाबालिगों को किशोर गृह भेजा गया है।

दो जनों को केन्द्रीय जेल भेजा गया है। जांच अधिकारी एसआई हेतराम छींपा के अनुसार गिरफ्तार 23 वर्षीय नायकों का मोहल्ला चौखूंटी निवासी जावेद हुसैन उर्फ मोनू और नायकों का मोहल्ला रामगेट निवासी रियाजूद्दीन सिकलीगर को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।गौरतलब रहे कि शहर के गंगाशहर थाना इलाके में विगत शुक्रवार रात धारदार हथियारों से तीन युवकों पर जानलेवा हमले में मामला दर्ज करवाया है। घायल के पिता सुनील जोशी ने एफआईआर में बताया है कि उनका पुत्र गौरव अपने मित्र ज्ञानांश आचार्य के साथ सुन्दरलाल छत्ते वाले का यहां छत्ता खाने गया था। वापस घर लौटते समय बाफना स्कूल के पास मिले अपने एक अन्य दोस्त लक्ष्य व्यास के साथ बातचीत कर रहा था कि फड़बाजार गैरसरिया मोहल्ला निवासी मुवाज खान,अरब खान ,देव शेखावत, अजयराज ,जावेद हुसैन, रियाजुद्दीन व आठ-दस अन्य जने हथियारों से लैस होकर आएं और जानलेवा हमला बोल दिया।
बदमाशों ने सरियों व लोहे की रोड से उसके हाथ,पांव व सिर पर वार किया। जिसे बचाने के लिये उसके हाथ पर गंभीर चोटें आई है।वहीं ज्ञानांश आचार्य के सिर व पैर में चोट आर्ई।
हमले का कारण पुरानी रंजिश भी थी
बताया जा रहा है कि गौरव के चाचा के बेटे वेदान्त जोशी के साथ भी इन्हीं युवकों ने 6 माह पहले मारपीट की थी। जिसके बाद इन युवकों व गौरव के परिवार जनों के बीच राजीनामा भी हो गया था ।परन्तु मुवाज व अरब खान गौरव से रंजिश रखने लगे।मौका देखकर उन्होंने गौरव व उसके दो अन्य दोस्तों पर हमला बोल दिया।