IMG 20260708 WA0917 बीकानेर : 24 पुलिस निरीक्षकों के तबादले Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर डिवीज़न में एक साथ 24 पुलिस निरीक्षकों के तबादले किये गए हैं। आईजी ओमप्रकाश ने बीकानेर संभाग में तैनात पुलिस निरीक्षकों की तबादला सूची जारी कर दी है। कुल 24 पुलिस निरीक्षकों के जिले बदल दिए गए हैं। सूची के अनुसार बीकानेर में तैनात भजनलाल को हनुमानगढ़, आलोक सिंह को श्रीगंगानगर, धीरेन्द्र सिंह शेखावत को चुरू व महेश कुमार शीला को हनुमानगढ़ ट्रांसफर कर दिया गया है। वहीं श्रीगंगानगर में तैनात देवेंद्र सिंह, हनुमानगढ़ में तैनात अशोक विश्नोई, श्रीगंगानगर में तैनात ईश्वर प्रसाद, चुरू में तैनात सुरेंद्र कुमार व हनुमानगढ़ में तैनात हंसराज को बीकानेर लाया गया है। इसके अतिरिक्त सुभाष कच्छावा को हनुमानगढ़ से चुरू, तेजवंत सिंह को हनुमानगढ़ से श्रीगंगानगर, कैलाशचंद्र को हनुमानगढ़ से चुरू, अनिल कुमार चौधरी को हनुमानगढ़ से श्रीगंगानगर, जगदीश सिंह गोदारा को हनुमानगढ़ से चुरू, राजेन्द्र सिंह को श्रीगंगानगर से चुरू, बजरंग लाल को श्रीगंगानगर से चुरू, अजय कुमार को श्रीगंगानगर से चुरू, इमरान खान को चुरू से श्रीगंगानगर, रायसिंह को चुरू से हनुमानगढ़, जयप्रकाश झाझड़िया को चुरू से हनुमानगढ़, हनुमानाराम को हनुमानगढ़ से चुरू, मदनलाल को चुरू से हनुमानगढ़, पुष्पेंद्र झाझड़िया को चुरू से हनुमानगढ़ व कृष्ण कुमार को श्रीगंगानगर से चुरू लगाया गया है।


Share This News