






Thar पोस्ट न्यूज। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रोचक मुकाबले शुरू हो गए है। राउंड 16 के मुकाबलों के शुरुआत हो चुकी है, जिसमें फ्रांस तथा मोरक्को ने 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब प्री-क्वार्टर फाइनल में तीसरा और चौथा मुकाबला जिसको लेकर फैंस की सबसे ज्यादा नजरें टिकी हुई हैं वह सह-मेजबान मेक्सिको और इंग्लैंड के अलावा ब्राजील और नॉर्वे की टीम के बीच में खेला जाएगा। इन सभी का अब तक ग्रुप स्टेज से लेकर राउंड 32 तक शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसके बाद ऐसे में अब राउंड 16 में होने वाली इनके बीच की भिड़ंत के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद की जा रही है।ब्राजील और नॉर्वे के बीच में होने वाला ये मैच न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार 6 जुलाई की रात 1:30 बजे खेला जाएगा।

