IMG 20260702 194109 बीकानेर में डॉ. हैनीमैन की पुण्यतिथि मनाई, वक्ताओं ने कहा- 'आने वाला समय होम्योपैथी के लिए स्वर्णकाल' Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर होम्योपैथिक एसोसिएशन द्वारा आज, 2 जुलाई को होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ. हैनीमैन की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। यह कार्यक्रम मुक्ता प्रसाद नगर स्थित भारद्वाज सदन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बीकानेर होम्योपैथिक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एल.एन. शर्मा ने डॉ. हैनीमैन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की।

एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एल.एन. शर्मा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के महत्व और उसकी बारीकियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. हैनीमैन की जीवनी और उनके संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि चिकित्सा जगत में होम्योपैथी की प्रासंगिकता लगातार बढ़ रही है और आने वाला समय इसके लिए एक ‘स्वर्णकाल’ साबित होगा। इस अवसर पर समाज के कई गणमान्य नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें: श्रीमती मिथिलेश शर्मा (समाज सेविका), शिक्षा शर्मा ओम प्रकाश शर्मा निकुंज शर्मा आदि ने विचार रखे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित नागरिकों और प्रबुद्ध जनों ने डॉ. हैनीमैन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।


Share This News