





Thar पोस्ट। पुलिस महकमे से बुरी खबर। यहां एक पुलिस उपनिरीक्षक ने जीवनलीला समाप्त कर ली है। बीछवाल थाना इलाके में पुलिस उपनिरीक्षक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है आत्महत्या क्यों की? इसके कारणों का पुलिस पता कर रही है। पुलिस कॉलोनी स्थित अपने फ्लैट में सीआईडी क्राइम ब्रांच के उपनिरीक्षक श्रवण विश्नोई ने फांसी का फंदा लगाकर ईहलीला समाप्त कर ली।

जयपुर में पदस्थापित श्रवण अभी बीकानेर आएं हुए थे।उनकी पत्नी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
बीछवाल थानाधिकारी दिगपाल सिंह ने बताया कि श्रवण बिश्नोई के परिजनों ने उन्हें फोन पर घटना की जानकारी दी थी। घटना के समय सीआई की पत्नी और एक बेटा घर पर ही मौजूद थे। श्रवण की बॉडी के पास अभी तक किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस मामले में जांच की जा रही है। इस बीच पुलिस कॉलोनी में रहने वाले पुलिस अफसर सहित अन्य कर्मचारी भी फ्लैट पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
कोलायत के रहने वाले श्रवण लंबे समय तक बीकानेर में ही एसीबी में कार्यरत थे। उनका ट्रांसफर कुछ समय पहले ही जयपुर में सीआईडी सीबी में हुआ था। इसके बाद उन्होंने बीकानेर ट्रांसफर के लिए काफी प्रयास भी किए थे ,लेकिन उन्हें फिर से बीकानेर में पोस्टिंग नहीं मिल सकी।