IMG 20260629 234358 कोडमदेसर तालाब व भैरव उद्यान का पूर्व सांसद कर्नल मानवेन्द्र सिंह ने किया अवलोकन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News


Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। बीकानेर में आज पूर्व सांसद कर्नल मानवेन्द्र सिंह जसोल का दौरा भी चर्चा में रहा। जसोल ने मंगलवार को कोडमदेसर बाबा के दर्शन किए। प्रदेश में सुख-शांति की मंगलकामना के साथ कर्नल मानवेन्द्र सिंह ने बाबा भैरुनाथ की अंगी व आरती की। कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि राजस्थान की राजनीति की प्रमुख शख्सियत मानवेन्द्र सिंह जसोल ने कोडमदेसर तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का अवलोकन किया तथा नए भैरव उद्यान भवन के प्रोजेक्ट को भी समझा।

1004393387 कोडमदेसर तालाब व भैरव उद्यान का पूर्व सांसद कर्नल मानवेन्द्र सिंह ने किया अवलोकन Rajasthan News Portal राजस्थान

इस दौरान कर्नल मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि तालाब का जीर्णोद्धार अभियान आस्था का विषय तो है ही साथ ही हजारों जीव-जंतुओं की प्यास बुझाने के लिए भी श्रेष्ठ पुण्य कार्य है। अवलोकन के दौरान कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि तालाब जीर्णोद्धार अभियान में बीकानेर के भक्तों ने पूरा सहयोग किया है अब दूसरे चरण में भैरव उद्यान को बनाने का बीड़ा उठाया गया है। इस दौरान ज्योतिषी अनिल पुरोहित, रामेश्वर गहलोत, भगवान गहलोत, आशुराम गहलोत, राजेश सारण, सुशीर सिंह भाटी एवं श्रवण भाट उपस्थित रहे।


Share This News