





Thar पोस्ट न्यूज। भीषण गर्मी के चलते बीकानेर सहित अन्य जिलों में पारा 47 डिग्री पार चला गया है। राजस्थान में नौतपा के दौरान भीषण गर्मी और हीटवेव का असर जारी है। पिछले 24 घण्टे में श्रीगंगानगर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीकानेर, जैसलमेर, फलोदी, कोटा समेत कई जिलों में दिनभर हीटवेव का दौर रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में तेज गर्मी का असर जारी रहेगा। विभाग ने 27 मई के लिए पांच जिलों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 28 मई से 30 मई तक राज्य के कई हिस्सों में मौसम बदलने की संभावना जताई गई है। इस दौरान आंधी, तेज हवा और हल्की से मध्यम बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

