





Thar पोस्ट। गर्मी से त्रस्त लोगों को जल्दी राहत मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी यूपी में धूल भरी आंधी, बादल और हल्की बारिश की संभावना बढ़ गई है. स्काईमेट और IMD दोनों का कहना है कि राहत की बूंदे गिरेगी। मई के आखिरी सप्ताह तक मौसम में बड़ा बदलाव दिख सकता है. हालांकि अगले 48 घंटे अभी भी बेहद कठिन रहने वाले हैं. कई राज्यों में लू के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी है. लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने और पानी की कमी से सावधान रहने की सलाह दी गई है। श्रीगंगानगर में शनिवार सुबह मौसम बदला और हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी और लू से अस्थायी राहत मिली। राहत ज्यादा लंबे समय तक नहीं रहेगी और अगले कुछ दिनों में फिर से तेज गर्मी लौटेगी। राजस्थान के गर्मी के मौसम के बारे में वरिष्ठ नागरिकों की मानें तो निर्जला एकादशी के बाद गर्मी बूढ़ी हो जाएगी, यानी कम होने लगेगी।

