ताजा खबरे
एसकेडी युगांतर मॉडर्न स्कूल में समर कैंप का सफल आयोजनचौतिना कुआं स्थित गणगौर पार्क में हो रहा संगीतमय कथावाचनहोनहार स्कूली छात्राओं को छात्रवृत्तियां प्रदान कीकेंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल और खाद्य मंत्री श्री सुमित गोदारा ने किया श्री बीकानेर कच्ची आढ़त व्यापार संघ भवन का लोकार्पणकोटगेट रेलवे फाटक आरयूबी निर्माण: भूमि अधिग्रहण संबंधी कार्यवाही पूर्ण,प्राचीन समय में महलों, घरों में ठंडक रखने के ये उपाय थे, एसी/कूलर तो 1930 के बाद आएगर्मी की छुट्टियां बढ़ी (ग्रीष्मावकाश), अब 29 को खुलेंगे स्कूलआंधी, बादल और हल्की बारिश का अलर्ट, बीकानेर संभाग में यहां हुई राहत बारिशदेर रात हुआ तेज धमाका, स्कूल में 11 पट्टियां गिरीBreaking : बीकानेर जिला नो फ्लाई जोन घोषित, ड्रोन आदि पर इस दिन तक पूर्ण प्रतिबंध
SAVE 20260522 195826 scaled केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का प्रस्तावित दौराः जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने ली तैयारियो की बैठक Rajasthan News Portal देश, बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की बीकानेर जिले की 25 और 26 मई की दो दिवसीय प्रस्तावित यात्रा के मद्देनजर जिला कलक्टर श्री निशान्त जैन और पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने शुक्रवार को विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली तथा पूर्व तैयारियों की समीक्षा की।

जिला कलक्टर ने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री के साथ वरिष्ठ अधिकारियों का बीकानेर दौरा भी प्रस्तावित है। इसके मद्देनजर सभी विभागों के अधिकारी पूर्ण जिम्मेदारी और गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने दो दिवसीय दौरे के तहत मिनट-टू-मिनट कार्यक्रमों के अनुसार तैयारियों की समीक्षा की तथा बताया कि प्रत्येक कार्य के लिए अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई हैं। प्रत्येक अधिकारी समय रहते सभी तैयारियां कर लें।

जिला कलक्टर ने प्रस्तावित रूट, सुरक्षा, साफ-सफाई, आवास, भोजन, पेयजल, वाहन, हैलीपेड, प्रचार-प्रसार, प्रवेश पत्र सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए नियोजित अधिकारियों से अब तक की तैयारियांे का फीडबैक लिया तथा प्रत्येक कार्य के लिए समय सीमा निर्धारित करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के लिए यह दौरा अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी अधिकारी आपसी समन्वय रखें। किसी प्रकार की परेशानी होने पर अविलम्ब उच्चाधिकारियों को सूचित करें।

जिला कलक्टर ने विशिष्टजनों के साथ नियुक्त होने वाले लाइजिंग आॅफिसर्स की बैठक ली तथा कहा कि संबंधित अधिकारी से पूर्ण समन्वय रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) श्री उम्मेद सिंह रतनू को समूची व्यवस्था के लिए आॅवरआॅल प्रभारी नियुक्त किया गया है। बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


Share This News