ताजा खबरे
नशे के तस्कर के मकान पर अवैध निर्माण ध्वस्तमूलभूत सुविधाएं नहीं दी गई तो रीको लिमिटेड को सर्विस चार्जेज नहीं दिया जाएगा — करणी इंडस्ट्रीज एसोसिएशनइस देश की प्रधानमंत्री की फर्जी अश्लील तस्वीरें वायरल, तस्वीरों की सच्चाई बताईभारत में इतने दिनों का पेट्रोल-डीजल कोटा शेषNEET परीक्षा हुई रद्दराज्य वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी आज पहुंचेंगे बीकानेरश्री केसरिया हनुमान मंदिर में सहस्त्र घटाभिषेक लगभग 4 घंटे चलानहरबंदी समाप्त, इस दिन पहुंचेगा घरों में पानीपीएम मोदी ने 24 घंटे में दूसरी बार जनता से पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील कीबंटवारे में धन लिया, हो गए वे कंगाल, मां मेरे हिस्से रही, मैं हूं मालामाल
IMG 20260512 145211 इस देश की प्रधानमंत्री की फर्जी अश्लील तस्वीरें वायरल, तस्वीरों की सच्चाई बताई Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। यूरोप के इस देश की पीएम की तस्वीरें अश्लील वायरल हुई है। रोम इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की कई अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया और इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। प्रधानमंत्री की इन न्यूड तस्वीरों ने सिर्फ इटली में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में हलचल पैदा कर दी है। इसके बाद मेलोनी ने एक्स पर अपनी एक अश्लील तस्वीर को पोस्ट करते हुए सफाई दी है। मेलोनी ने इसे डीपफेक का एक खतरनाक हथियार बताया है।  मेलोनी ने एक्स पर लिखा, “इन दिनों मेरी कई फर्जी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाई गई हैं और कुछ अतिवादी विरोधी उन्हें असली बताकर फैला रहे हैं। जिन्होंने इन्हें बनाया है, उन्होंने कम से कम इस मामले में मुझे काफी हद तक बेहतर बना दिया है। मगर बात यह है कि हमला करने और झूठ गढ़ने के लिए आजकल लोग कुछ भी इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि मुद्दा सिर्फ मुझ तक सीमित नहीं है। डीपफेक एक खतरनाक हथियार है, क्योंकि ये किसी को भी धोखा दे सकता है, मैनीपुलेट कर सकता है और निशाना बना सकता है। मेलेनो ने आगे अपनी पोस्ट में लिखा कि मैं खुद का बचाव कर सकती हूं, लेकिन कई लोग नहीं कर पाते। इसीलिए एक नियम हमेशा लागू होना चाहिए: विश्वास करने से पहले सत्यापित करें, और शेयर करने से पहले विश्वास करें। क्योंकि आज मेरे साथ हो रहा है, कल किसी और के साथ हो सकता है।”


Share This News