ताजा खबरे
बिजली बन्द रहेगी, इन इलाकों में रहेगा असरजिला अस्पताल में नवीन शिशु रोग वार्ड एवं पीडियाट्रिक आईसीयू निर्माण को मिली स्वीकृतिखाजूवाला की जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोलवेतन का एक हिस्सा मानव चिकित्सा सेवा में किया भेंट, भाजपा अध्यक्ष ने किया स्वागतजिला कलेक्टर ने अस्पताल का किया औचक निरीक्षणघर मे घुसकर महिलाओं ने महिला को पीटासमारोह में 14 महिलाओं का हुआ सम्मानअच्छे मॉनसून के संकेत, टिटहरी ने चार अंडे दिए, यह है मान्यताकेन्द्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल की बीकानेर को सौगात, जिले के 40 राजकीय विद्यालयों को मिलेंगे सवा करोड़ रुपए के स्मार्ट बोर्ड-फर्नीचरसम्मानित हुए विद्यार्थी एवं अभिभावक
SAVE 20260511 195238 scaled जिला कलेक्टर ने अस्पताल का किया औचक निरीक्षण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

समस्त व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के दिए निर्देश

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। जिला कलेक्टर श्री निशान्त जैन ने सोमवार को एसडीएम राजकीय जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर ने अस्पताल के आपातकालीन वार्ड को देखा तथा यहां हीट वेव/हीट स्ट्रोक से निपटने के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया। अस्पताल के आउटडोर की जानकारी ली तथा पंजीयन काउंटर के पास मरीजों और उनके परिजनों के बैठने के लिए अतिरिक्त बेंचेज लगाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था पर अतिरिक्त ध्यान दिया जाए। उन्होंने नेत्र और ईएनटी ओपीडी का अवलोकन भी किया और यहां की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

जिला कलेक्टर ने प्रसूति वार्ड और संस्थागत प्रसव की जानकारी ली। इमरजेंसी वार्ड से जुड़े रिकॉर्ड का फीडबैक लिया। दवा वितरण केंद्र का अवलोकन करते हुए दवाओं की उपलब्धता के बारे में जाना। निःशुल्क जांचों की स्थिति की की समीक्षा की। जिला कलेक्टर ने अस्पताल के विभिन्न वार्डाें का निरीक्षण किया और मरीजों से व्यवस्था सम्बंधी फीडबैक लिया। उन्होंने हीट वेव वार्ड भी देखा और यहां सभी आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर ने कहा कि भीषण गर्मी के मद्देनजर अस्पताल परिसर में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित हो। इस दौरान जिला कलेक्टर ने अस्पताल में नगर निगम द्वारा संचालित श्री अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण किया। यहां प्रतिदिन बनने वाले भोजन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता बरकरार रखने के साथ परिसर की साफ-सफाई और बैठने की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुनील हर्ष ने अस्पताल से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में बताया।


Share This News