






Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर की महत्वपूर्ण व सबसे बड़ी व खड़ी समस्या कोटगेट और संखला रेल फाटक हेतु स्वीकृत रेल अंडरब्रिज को तुरंत चालू करने की मांग को लेकर आज हस्ताक्षर अभियान कोटगेट पर चलाया गया। अभियान से जुड़े नितिन वत्सस ने बताया कि आज हस्ताक्षर अभियान के साथ साथ मांग स्वीकृत कार्य के चालू करने हेतु मांग पत्र का ऑन लाइन सुविधा भी उपलब्ध की गई जिसकी शुरुआत आज वरिष्ठ जनों द्वारा की गई। बीकानेर शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने कहा कि जनहित के कार्यो में देरी से जनता में रोष बढ़ता है और जो कार्य स्वीकृत हो चुके हो उन्हें राजनैतिक स्वार्थ से परे हटकर जनहित में तुरत चालू करने चाहिए।


वरिष्ठ नेता सलीम भाटी ने कहा कि आज का दौर डिजिटिलाइजेशन का है और इस महत्वपूर्ण अभियान में इसका इस्तेमाल आपके आंदोलन को शसक्त बनता है बीकानेर की इस समस्या का तुरंत निवारण होना चाहिए
गजेंद्र सिंह सांखला ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने इसके समाधान के लिए 35 करोड़ स्वीकृत किए और देरी के कारण इसका बजट बढ़ा अब भी इस कार्य को तुरंत चालू कर जनता को राहत प्रदान करे
व्यापार मंडल उपाध्यक्ष रवि पुरोहित ने कहा कि आज जिस तरह से बार बार रेल फाटक बंद होते है और जनता अपने रोजमर्रा के कार्यो में, अस्पताल जाने में, या किसी गंभीर परिस्थिति में जाम में फंस जाती है तो तकलीफ बढ़ जाती है इसलिए इसको तुरंत चालू करना चाहिए।
अभियान से जुड़े वरिष्ठ साथी रामनाथ आचार्य बताया कि आज इस अवसर पर महबूब रंगरेज, धनसुख आचार्य, शालिना खान, दिनेश मीणा, ओम जनागल ,राहुल जादूसंगत, अकरम अली, मेक्स नायक, हाजिर खान, केदारनाथ, मोहनलाल सांगला, श्याम बाबू, सोनू मेघवाल ने सहयोग किया।
*विशेष बात रही कि ऑन लाइन फॉर्म भरने की सुविधा चालू करते ही पहले ही घंटे में 500 से ज्यादा लोगों ने अपना फॉर्म भरा।