







Thar पोस्ट न्यूज़। सुर गंगा म्यूजिकल ग्रुप बीकानेर द्वारा 9 मई को महाराजा नरेंद्रसिंह ऑडिटोरियम में शाम 5 बजे हिंदी सिनेमा के जाने-माने गीतकार कैफ़ी आज़मी व पार्श्वगायक तलत महमूद की याद में रंगारंग फिल्मी गीतों का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा ।





संस्था अध्यक्ष एम रफीक कादरी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एन डी रंगा अध्यक्ष सखा संगम होंगे।अध्यक्षता एम आर मुगल करेंगे विशिष्ट अतिथि रहमत अली r s m m महबूब रंगरेज कांग्रेस नेता मो सदीक चौहान होंगे। कार्यक्रम में गीतकार कैफ़ी आज़मी के लिखे गीत व पार्श्वगायक तलत महमूद के गाए गीत ग्रुप के सदस्य पेश करेंगे। कार्यक्रम का संचालन एम रफीक कादरी करेंगे।