ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
SAVE 20260430 192523 पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्मा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। भीषण गर्मी में शीतल जल सेवा प्रदान करना वाकई श्रेष्ठ पुण्य कार्य है। यह बात गुरुवार को एसपी मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सुरेन्द्र वर्मा ने पीबीएम अस्पताल में मर्दाना विभाग के समक्ष श्रीकृष्ण सेवा संस्थान द्वारा संचालित ‘गंगा द्वार शीतल जल सेवा के दौरान कही। प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि गर्मी में शीतल जल सेवा सजीवनी की तरह काम करती है और रोजाना हजारों राहगीरों को इससे राहत मिल रही है। अध्यक्ष श्यामसुंदर सोनी ने बताया कि शुक्रवार को 17वें दिन की जल सेवा बैंक ऑफ बड़ौदा रिटायर्ड स्टाफ मंच द्वारा प्रदान की गई। इस दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा के सहायक महाप्रबंधक (उपक्षेत्रीय प्रबंधक) मनोज कुमार, भारतभूषण गुप्ता, कैलाशचंद्र खरखोदिया, मदन शर्मा, मेघराज चावला, प्रवीण चावला, सुरेन्द्र भाटिया, रामचन्द्र सोनी, सुरेश महोबिया, साधना अग्रवाल, दीपक पांडे ने जलसेवा की।

वर्तमान सहायक महाप्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि चिलचिलाती धूप में दिनभर चलने वाली यह जल सेवा प्रेरणादायी व पुण्यदायी है। संस्थान के जानकीरमण मिश्रा ने बताया कि प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र वर्मा ने रिटायर्ड बैंक कर्मियों का तिलक लगाकर सेवा कार्यों के लिए अभिनंदन किया। डॉ. सुरेन्द्र वर्मा ने स्वयं काफी देर तक राहगीरों को जलसेवा प्रदान की।


Share This News