





Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 3 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किए गए हैं। अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि शिव बाड़ी चौराहा स्थित खुशी मेडिकोज का अनुज्ञापत्र 4 से 7 मई तक 4 दिनों के लिए, जयपुर रोड तिलक नगर स्थित गणपति मेडिकल एंड जनरल स्टोर एवं उदासर फांटा के सामने बीकाणा मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 30 अप्रैल से 9 मई तक 10 दिनों के लिए निलंबित कर दिए गए हैं।




