ताजा खबरे
अनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयन
SAVE 20260429 210709 अनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। राज्य सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग के निर्देशानुसार बीकानेर आई राज्य स्तरीय टीम ने बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न कार्यालयों एवं विभागों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण दल का नेतृत्व शासन उप सचिव एवं अतिरिक्त निदेशक (निरीक्षण) श्री सुनील कुमार शर्मा ने किया। निरीक्षण दल में सहायक शासन सचिव श्री राम स्वरूप विश्नोई,अनुभाग अधिकारी श्री महेन्द्र कुमार सरावता सहायक अनुभागाधिकारी श्री चेना राम भदाला, लिपिक ग्रेड-द्वितीय श्री वीर सिंह व श्री तरुण कुमार मीणा शामिल रहे।

शासन उप सचिव एवं अतिरिक्त निदेशक (निरीक्षण) श्री सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान विभिन्न कार्यालयों व विभागों का प्रातः 9:50 बजे निरीक्षण कर कुल 124 उपस्थिति रजिस्टर प्राप्त किए गए। श्री शर्मा ने बताया कि उपस्थिति रजिस्टर जांच में राजपत्रित श्रेणी में कुल 350 अधिकारियों में से 77 अनुपस्थित पाए गए, जो कि 22 फीसदी है। वहीं, अराजपत्रित श्रेणी में 1331 कर्मचारियों में से 362 अनुपस्थित मिले, जो 27.01 फीसदी है।

श्री शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कुछ कार्यालयों के कक्ष ही बंद पाए गए। इनमें वन विभाग के सहायक उप संरक्षक कार्यालय में डॉ. पूजा पंचारिया (आरएफएस एवं लेखाधिकारी) का कक्ष बंद मिला। इंदिरा गांधी नहर परियोजना के द्वितीय तल पर अधिकांश कक्षों पर ताले लगे पाए गए। इसके अलावा जलग्रहण विकास विभाग में अधिशासी अभियंता श्री महेश कुमार अजाड़ीवाल के कक्ष पर भी ताला पाया गया।

श्री शर्मा ने स्पष्ट किया कि अनुपस्थित पाए गए कार्मिकों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए उच्च स्तर पर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।इस कार्रवाई से सरकारी कार्यालयों में समय पर कार्यालय आने एवं कार्य संस्कृति को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया है।


Share This News