ताजा खबरे
बीकानेर में नए डाक क्षेत्रीय कार्यालय को स्वीकृति, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयास सार्थकराजस्थान : प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंगबीकानेर के तीन गोल्फर अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्वतीन दिन मौसम फिर बदलेगापूर्व सीएम अशोक गहलोत के बीकानेर दौरे की खास बातेंपूर्व सीएम अशोक गहलोत के कार्यक्रम में बदलावखारी चारणान की छात्राओं ने जगाई मतदाता जागरूकता की अलखमहाराजा गंगा सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व, जनकल्याण और आधुनिक बीकानेर के विकास में उनके योगदान को किया यादचुनाव : कांग्रेस व भाजपा ने इन्हें उतारा मैदान मेंमौसम फिर पलटेगा, बारिश का पूर्वानुमान
IMG 20260422 142749 scaled राजस्थान स्टेट जूनियर और मास्टर पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता बीकानेर में 25 से, 450 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे Rajasthan News Portal खेल
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। 45 वीं राजस्थान स्टेट जूनियर और मास्टर पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन बीकानेर में 25 से 27 अप्रैल तक किया जाएगा। प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए आयोजक आशीष ओझा ने बताया कि जिला पावरलिफ्टिंग ऑर्गेनाइजिंग कमेंटी के तत्वावधान में स्व नागेश सिंह ओर स्व यष्टिका आचार्य की स्मृति में चिरंजीव कुंज में होने हो रही है। इस प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग के अनेक भार वर्गों में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 28 जिलों के 450 से ज्यादा खिलाड़ी भागीदारी निभाएंगे।

इसमें बीकानेर के 27 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।ओझा ने बताया कि राजस्थान स्टेट सब जूनियर बॉय और गर्ल्स की प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है। सब जूनियर प्रतियोगिता 9 भार वर्गों में तथा मास्टर्स प्रतियोगिता 8 भार वर्ग में हो रही है। प्रतियोगिता में पंजीयन शुल्क 500 रुपए रखी गई हैं। विजेता खिलाड़ी आगामी दिनों में उड़ीसा में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।जिसमें प्रदेश अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली ,सचिव विनोद साहू भी मौजूद रहेंगे। ओझा ने बताया कि प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर विधायक जेठानंद व्यास, पूर्व मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला सहित अनेक मौजूद रहेंगे। इस मौके पर पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी विक्रम सिंह चौहान, सुनील कुमार, पीयूष सोढ़ी भी मौजूद रहे।


Share This News