





Thar पोस्ट। राजस्थान में गर्मी के मौसम में पेयजल किल्लत रहती है। नहर बंदी से हालात और खराब हो जाते है। राजस्थान के जोधपुर के पाबूपुरा इलाके में पानी की किल्लत को लेकर गुरुवार को महिलाओं ने टंकी पर चढ़कर जोरदार प्रदर्शन किया. गर्मी शुरू होते ही पानी की परेशानी और बढ़ गई है, जिससे लोगों का धैर्य जवाब दे गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले करीब दो साल से इलाके में नियमित पानी की सप्लाई नहीं हो रही है. कई बार शिकायत करने के बावजूद जलदाय विभाग की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. मजबूरी में लोगों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ता है, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हो रही । टंकी पर चढ़ी महिलाओं ने साफ कहा कि जब तक जलदाय विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर आकर पक्की बात नहीं करेंगे, तब तक वे नीचे नहीं उतरेंगी. उनका कहना है कि उन्हें सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि स्थायी समाधान चाहिए.।मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार महिलाओं को समझाने की कोशिश कर रहे हैं. अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचेंगे और समस्या का समाधान किया जाएगा.




