ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
SAVE 20260406 201950 बीकानेर में भाई का भाई से हुआ मिलन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। अपना घर आश्रम में हुआ भाई का भाई से मिलन। अपनाघर आश्रम रानी बाजार बीकानेर जो कि दीन-हीन, मंदबुद्धि, मनोरोगी, लावारिस, आश्रयहीन, परिवार एवं समाज द्वारा तिरस्कृत एवं पीड़ित मानव मात्र की सेवा में संचालित है | अपनाघर आश्रम के सचिव जुगल राठी ने बताया की अपना घर आश्रम का मुख्य कार्य बिछडे लोगों को अपनों से मिलाना है ऐसे आवासी जो अपनों से वर्षो तक नहीं मिल पाते और जीवन में किसी कारणवश बिछड जाते है वर्ष 2025-26 में 98 प्रभुजी का रेस्क्यू कर आश्रम में सेवा उपचार हेतु भर्ती किया गया व 40 प्रभुजी को उनके परिजनों से मिलाया गया | अपनों से वापस मिलने की एक उम्मीद अपना घर आश्रम से ही मिलती है एक ऐसे आवासी जिनका नाम संतोष है संतोष 3 माह पूर्व अपना घर आश्रम की रेस्क्यू टीम को लावारिस हालत में मिले थे संतोष को जब अपना घर आश्रम में लाया गया तब उनके पैर में फेक्चर था जिसका उपचार किया गया संतोष ने स्वस्थ होने के बाद अपने घर का पता बताया | बताए हुवे पते पर जब आश्रम की टीम ने संपर्क किया तब पता चला की संतोष पिछले 6 माह से घर से लापता है जो 6 माह पूर्व घर वालो को बाजार का बोल कर घर से निकला था जो वापस घर नहीं लोटा संतोष बिहार के मुगेर जिले के रहने वाले है संतोष के घर में उनके बूढ़े माता पिता के अलावा एक बड़ा भाई भी है जिनको यह जानकारी दी गई की संतोष बीकानेर के अपना घर आश्रम में है और सुरक्षित है तो उनके आंसू छलक पड़े और दिनांक 6 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम बीकानेर आकर अपने भाई संतोष को सकुशल वापस अपने साथ घर लेकर चले गये और ख़ुशी के आंसू लिए अपना घर आश्रम के संचालको का धन्यावाद किया इस ख़ास मौके पर आश्रम के सचिव जुगल राठी, झंवर लाल सुथार, मेघराज भोजक, सोनू कुमार व सेवादार आदि उपस्थित रहें |


Share This News