ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अजमेर राजस्थान में, 16,686 करोड़ की लागत की 43 प्रमुख परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास Rajasthan News Portal दिल्ली
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। आज राजस्थान के आधुनिक शहर अजमेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा है। वे शनिवार 28 फरवरी को अजमेर के कायड़ विश्रामस्थली में आयोजित भव्य जनसभा को संबोधित करेंगे।

इस दौरान प्रधानमंत्री शहरी विकास, पेयजल आपूर्ति, सड़क, रेलवे, सिंचाई, ऊर्जा और औद्योगिक बुनियादी ढांचे समेत विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 16,686 करोड़ की लागत की 43 प्रमुख परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में लगभग 8,554 करोड़ की 34 परियोजनाएं शहरी विकास, जलदाय विभाग, पीडब्ल्यूडी, ऊर्जा, जल संसाधन एवं उद्योग से संबंधित हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग और ऊर्जा से जुड़ी करीब 8132 करोड़ की 9 प्रमुख परियोजनाओं का भी लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा प्रधानमंत्री 4,516 करोड़ से अधिक की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

1207 करोड़ की लागत से बांदीकुई से जयपुर तक 4 लेन का ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, दिल्ली-वडोदरा एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के पैकेज 14 सेक्शन में एनएच 76 जंक्शन से एनएच 12 पर उम्मेदपुरा गांव तक 8 लेन कैरिज-वे और प्रदेशभर में राष्ट्रीय राजमार्ग के विस्तार, सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण के कार्य शामिल हैं।


Share This News