ताजा खबरे
IMG 20251231 100334 दिल्ली में गायब हो रहे है लोग ? हर दिन 54 लोग लापता, महिलाओं व लड़कियों पर अधिक खतरा! केवल 15 दिन में 807 गायब Rajasthan News Portal दिल्ली
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। देश की राजधानी दिल्ली की एक भयावह रिपोर्ट सामने आई है। बड़े सपने लेकर दिल्ली में पहुंचने व दिल्ली के वर्षों से रह रहे बाशिन्दे रहस्यमय तरीके से गायब हो रहे है। दिल्ली पुलिस के आधिकारिक आंकड़ों ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। 1 जनवरी से 15 जनवरी के बीच, यानी सिर्फ 15 दिनों के भीतर दिल्ली से 807 लोग लापता हो चुके हैं. अगर औसत निकाला जाए तो हर दिन करीब 54 लोग गायब हो रहे हैं. इन लापता होने वालों में महिलाओं और बच्चों की संख्या सबसे ज्यादा है, जो महिला सुरक्षा के दावों पर गंभीर सवाल खड़े करता है.15 दिनों में गायब हुए 807 लोगों में से लगभग दो-तिहाई महिलाएं हैं. लापता लोगों में 509 महिलाएं/लड़कियां हैं, जबकि पुरुषों की संख्या 298 है. वयस्कों की श्रेणी में भी महिलाओं की संख्या (363) पुरुषों (253) से कहीं ज्यादा है. 15 दिनों में 191 नाबालिग बच्चे लापता हुए हैं. हर दिन औसतन 13 बच्चे अपने घरों से गायब हो रहे हैं. सबसे डराने वाली बात यह है कि लापता किशोरों/नाबालिगों में से 71% का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. गायब हुए 807 लोगों में से 572 लोग अब भी पुलिस की पहुंच से बाहर हैं. उनका कोई अता-पता नहीं है कि वे कहां गए या क्या हुआ. नए साल की शुरुआत में ही इतनी बड़ी संख्या में लोगों का गायब होना दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर एक बड़ा धब्बा है। दिल्ली में अपराध भी लगातार बढ़ रहा है।


Share This News