





Thar पोस्ट। विश्व मे सर्वाधिक चर्चित रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत में शाकाहारी भोजन लिया। पुतिन की वापसी से पहले राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उनके लिए राजकीय रात्रिभोज का आयोजन किया था। राष्ट्रपति भवन में आयोजित डिनर में पुतिन को शुद्ध शाकाहारी भोजन परोसा गया, जिसमें भारतीय पारंपरिक थाली भी मौजूद थी। डिनर की शुरुआत दक्षिण भारतीय रस्म (सूप) मुरुंगेलाई चारू से हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रपति भवन में आयोजित रात्रिभोज में गुच्छी दून चेटिन (कश्मीरी अखरोट की चटनी से भरे मशरूम) से लेकर अचारी बैंगन और पीली दाल तड़का तक परोसे गए। अन्य व्यंजनों में करी के साथ सूखे मेवे और केसर पुलाव, लच्छा पराठा, मगज नान बादाम का हलवा, बंगाली मिठाई ‘गुड़ संदेश’ और दक्षिण भारतीय व्यंजन ‘मुरक्कू’ परोसे गए। मेन डिश में जाफरानी पनीर रोल, पालक मेथी मट का साग, तंदूरी भरवा आलू, अचारी बैंगन समेत पीली दाल तड़का शामिल थी। इसके अलावा ड्राई फ्रूट और केसर पुलाव के साथ लच्छा पराठा, मगज नान, सतनाज रोटी, मिस्सी रोटी और बिस्कुटी रोटी परोसी गई थी। खाने के बाद डेजर्ट में रूसी राष्ट्रपति के सामने तरह-तरह की मिठाइयां पेश की गईं। इनमें बादाम का हलवा, केसर पिस्ता कुल्फी, ताजे फल, गुड़ संदेश, मुरक्कू जैसे पारंपरिक व्यंजन शामिल थे। इसके अलावा पुतिन को अनार, संतरा, गाजर और अदरक का जूस भी पीने के लिए दिया गया था।




