ताजा खबरे
गर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरीतेज आंधी व बारिश का अलर्ट, मई प्रथम सप्ताह का अनुमानजिला अस्पताल में 24×7 डिजिटल एक्सरे सुविधा शुरू1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन किया
IMG 20251115 WA0016 न्यायाधीश मांडवी राजवी ने बाल वाहिनियों का किया पुनः औचक निरीक्षण Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। न्यायाधीश मांडवी राजवी ने बाल वाहिनियों का किया पुनः औचक निरीक्षण, वाहनों में मिली कई कमियां। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव और अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश मांडवी राजवी ने शनिवार को स्कूलों में संचालित बाल वाहिनियों का पुनः औचक निरीक्षण किया।
न्यायाधीश ने बताया कि यह अभियान का दूसरा दिन है। इस दौरान बाल वाहिनियों में पाई गई कमियों को अविलंब दूर करने के लिए वाहन चालकों को निर्देशित किया गया। शिवबाडी रोड स्थित एक निजी स्कूल के वाहनों में आपातकालीन निकास, प्राथमिक उपचार किट, अग्निशमन यत्र, जीपीएस, ग्रिल व मेश नहीं लगे हुए थे।

इसी दौरान महिला थाना रोड पर एक वाहन चालक द्वारा टैक्सी में बच्चों को गेट पर व पीछे की साईड में बिठाया हुआ था और सुरक्षा संबंधी कोई इंतजाम नहीं थे। ऐसे और भी कई बाल वाहन मिले, जिनमें निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को असुरक्षित रूप से बिठाया जा रहा है। इसके लिए उनसे समझाईश की गई। निरीक्षण के दोैरान परिवहन निरीक्षक सुरेन्द्र बेनीवाल व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


Share This News