Thar पोस्ट। पहाड़ों पर बर्फ व हवाओं का असर उत्तर भारत भी देखा जा रहा है। बर्फीली हवाओं ने राजस्थान में ठंड का असर अचानक बढ़ा दिया है। राज्य के कई इलाकों में तापमान 7 डिग्री तक गिर गया।मौसम विभाग के अनुसार, नागौर और फतेहपुर गुरुवार को सबसे ठंडे रहे, जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया। फतेहपुर में तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो इस सीजन का अब तक का न्यूनतम तापमान है। यहां एक दिन में 5.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। नागौर में 9.4 और बीकानेर के पास लूणकरणसर में 8.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। विभाग के अनुसार तापमान में गिरावट जारी रहेगी। शुष्क मौसम के साथ सर्दी का असर निरंतर बढ़ेगा। इस बार शादियों के सीज़न में भी सर्दी का असर रहेगा।