ताजा खबरे
रेलवे :- ‘कबाड़ में से निकला ऊंट’! ‘वेस्ट टू आर्ट’ की अनूठी पहलअनुपस्थित मिले 5 कर्मचारियों को नोटिसपंचायत राज चुनाव-दूसरे दिन आठ अभ्यर्थियों ने भरे नौ नामांकनकोटगेट पुलिस इलाके में करीब आधा दर्जन स्पॉ सेंंटर का आकस्मिक निरीक्षणराज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे शुक्रवार को आएंगे बीकानेर, जिला कलक्टर ने की तैयारियों की समीक्षानीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजाबीकानेर में नए डाक क्षेत्रीय कार्यालय को स्वीकृति, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयास सार्थकराजस्थान : प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंगबीकानेर के तीन गोल्फर अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्वतीन दिन मौसम फिर बदलेगा
IMG 20241023 101608 2 रिको के अधीन हस्तांतरित औद्योगिक क्षेत्रों की रोक हुई आहरित Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। अब उद्यमियों के रुके हुए कामों को मिल पाएगी गति। बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि दिनांक 20 अप्रेल 2023 को माननीय सुप्रीम कोर्ट के स्टे के सम्बन्ध में राजस्थान औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (रीको) द्वारा 26 मई 2023 को जारी कार्यालय आदेश को राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम के लागू होने के पश्चात तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया गया है | इन आदेशों को वापिस लेने से राजस्थान के 37 हस्तांतरित औद्योगिक क्षेत्रों को राहत मिल सकेगी | सचिव वीरेंद्र किराडू ने बताया कि अब हस्तांतरित औद्योगिक क्षेत्र की इकाइयों के सब-डिविजन, भू उपयोग परिवर्तन, हस्तांतरण, क्रय आदि समस्याओं का निवारण हो सकेगा |

साथ ही हस्तांतरित औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित इकाइयों के स्टेटस, पार्टनरशिप विभाजन, पारिवारिक बंटवारा, एवं वित्तीय आधारित समस्याओं जैसी फाइलों का क्षेत्रीय कार्यालयों में अम्बार लग गया था उनका भी शीघ्रताशीघ्र निपटान हो पायेगा |


Share This News