ताजा खबरे
”दुनिया पे अपना हुस्न जताने के वास्ते, अहसान किया है रूह नेबुत-ए-खाक पे मेरे”… पदमश्री शायर शीन का़फ निजाम” बोले…उद्योग जगत ने किया शत-प्रतिशत मतदान का आह्वानचुनाव : वार्ड 75 की वायरल फ़ोटो और बोथरा ने कही ये बात, ‘चुनावी लोचा’चुनाव : नगर निगम के 79 सदस्यों के लिए बुधवार को होगा मतदान रवाना हुए मतदान दल, कल रहेगा अवकाशसड़क हादसे में 3 की मौतचुनाव : 9 व 11 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगावार्ड नंबर 79 की कांग्रेस प्रत्याशी का जनसंपर्क जारी, वार्ड 56 में बीजेपी की उम्मीदवार चांडक के समर्थन में रोड शोचुनाव : वार्ड 73 में पारीक को लड्डुओं व फ्रूट्स से तौलामुख्यमंत्री ने वैश्य समाज के प्रतिनिधि मंडल से की वार्ता, रांका, बोथरा सहित ये रहे मौजूदबीकानेर के कूडो खिलाडियों ने दिखाया दमखम, रचा इतिहास
IMG 20241023 101608 2 150 यूनिट तक बिजली बिल शून्य आएगा, अतिरिक्त सब्सिडी भी, डिस्कॉम की नई गाइड लाइन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, जयपुर। राजस्थान के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देते हुए नई गाइडलाइन जारी की गई है। डिस्कॉम विज्ञप्ति के अनुसार पीएम सूर्यघर योजना के तहत नि:शुल्क बिजली के नए फॉर्मूले की गाइडलाइन आखिर गुरुवार को जारी कर दी। अब 1.1 किलोवाट का सोलर पैनल लगाने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को राज्य सरकार 17000 रुपए की अतिरिक्त सब्सिडी तो देगी, लेकिन उन्हें पहले अपने खर्चे पर पैनल लगाना होगा। ऐसे उपभोक्ताओं को पीएम सूर्यघर पोर्टल पर भी रजिस्ट्रेशन कराना होगा। केंद्र सरकार की 33 हजार रुपए की सब्सिडी जारी होने के बाद डिस्कॉम अतिरिक्त सब्सिडी खाते में जमा कराएगा। वहीं यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि जिनके पास खुद की छत होगी, उन्हीं के सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इस योजना में प्रतिमाह 150 यूनिट तक खपत करने वाले उपभोक्ताओं का बिल शून्य आएगा। इन्हें किसी तरह का चार्ज नहीं देना होगा। ऐसे करीब 77 लाख उपभोक्ता हैं। उपभोक्ताओं को सब्सिडी का पैसा चुकाने के लिए डिस्कॉम लोन लेगा। इस लोन राशि की जो किस्त होगी, उतनी राशि सरकार डिस्कॉम को देगी। प्रक्रिया के मुताबिक
1- पंजीकृत उपभोक्ता को राजस्थान डिस्कॉम वेबसाइट या बिजली मित्र मोबाइल ऐप पर सहमति देनी होगी।
2- फिर उन्हें राष्ट्रीय पोर्टल (पीएम सूर्यघर योजना) पर अधिकृत विक्रेता का चयन करके खुद का सोलर पैनल लगाना होगा।
3- सोलर सिस्टम की क्षमता कम से कम 1.1 किलोवाट होगी।
4- सोलर लगने के बाद टीम निरीक्षण कर सब्सिडी स्वीकृत करेगी।


Share This News