





Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में लालगढ़ की तरफ रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वहां ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सेवादार तुरंत एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। वहीं, बीछवाल थाना पुलिस और जीआरपी पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और शव को अपनी निगरानी में पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरी मुआयना करवाने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पूर्व पार्षद व समाजसेवी आदर्श शर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा पहचान की प्रक्रिया जारी है और परिजनों की तलाश की जा रही है।




