ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
Indian Women Team Become Champion चैंपियन बनी भारतीय क्रिकेट टीम पर धन की बारिश Rajasthan News Portal खेल
Share This News

Thar पोस्ट। विश्व विजेता बनी भारतीय टीम पर धन की बारिश भी शुरू हो गई है। अकेले बीसीसीआई ने 51 करोड़ देने की घोषणा की है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम ने महिला वर्ल्ड कप 2025 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से शिकस्त दी। इस मैच में भारत के लिए दीप्ति शर्मा और शेफाली वर्मा ने कमाल का खेल दिखाया। इन प्लेयर्स ने टीम को खिताब जिताने में अहम रोल प्ले किया है। अब बीसीसीआई ने भारतीय महिला टीम के लिए प्राइज मनी का ऐलान किया है।

51 करोड़ रुपए देगा BCCI

अब खिताब जीतने के बाद बीसीसीआई ने भारतीय महिला टीम के लिए 51 करोड़ रुपए का नकद पुरस्कार देने का ऐलान किया है। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि BCCI भारतीय महिला टीम के वर्ल्ड कप का खिताब जीतने पर बहुत ही ज्यादा खुश है। जब से जय शाह ने महिला क्रिकेट को बढ़ावा देना शुरू किया था। तब से महिला क्रिकेट में कई बदलाव आए हैं। पहले पुरस्कार राशि 2.88 मिलियन डॉलर थी, और अब इसे बढ़ाकर 14 मिलियन डॉलर कर दिया गया है। इन सभी कदमों से महिला क्रिकेट को काफी बढ़ावा मिला है। बीसीसीआई ने पूरी टीम, खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ के लिए 51 करोड़ रुपए के इनाम की भी घोषणा की है।

भारतीय महिला टीम ने फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 298 रनों का स्कोर बनाया। टीम के लिए स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी की और बड़े स्कोर की नींव रख दी। शेफाली ने 78 गेंदों में 87 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और दो छक्के लगाए। उनके अलावा दीप्ति शर्मा ने 58 रन बनाए। अंत में ऋचा घोष ने 24 गेंदों में 34 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल रहे। इन प्लेयर्स की वजह से ही टीम बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही।

दीप्ति शर्मा की घातक गेंदबाजी, झटके पांच विकेट

बाद में शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा ने गेंदबाजी में अपना कमाल दिखाया। दीप्ति के आगे साउथ अफ्रीका की धाकड़ बल्लेबाज टिक नहीं पाईं। दीप्ति ने 5 विकेट झटके।


Share This News