ताजा खबरे
पितृ पक्ष 26 सितंबर से, क्या खरीदना शुभ और क्या अशुभ !पश्चिमी राजस्थान में होगा ‘तरंग शक्ति’ लड़ाकू विमान चीरेंगे आसमान की खामोशीडिप्टी मेयर पंकज गहलोत का पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका के कार्यालय में हुआ स्वागत, बोले- कार्यकर्ता की हुई जीतजिंदगी एक सफर है सुहाना… स्वरांजलि कार्यक्रमपंचायत आम चुनाव : कार्मिकों का डेटा 25 सितंबर तक ई.एम.एस. पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देशकोडमदेसर भैरवजी का मुख्य मेला 23 से *****उदयरामसर दादाबाड़ी में मेला 26 कोपंचायत आम चुनाव: प्रधान, जिला परिषद तथा पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण के लिए लॉटरी बुधवार कोबीजेपी : उपमहापौर बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नउपमहापौर बने बीजेपी के पंकज गहलोतउपमहापौर चुनाव : कांग्रेस से बानो प्रत्याशी, अन्य ने पर्चा उठाया
IMG 20251106 WA0012 बीकाजी यूनिटी क्रिकेट टूर्नामेंट में जैन सिटी टाइटन्स ने कुबेर रॉयल्स को 77 रन हराया Rajasthan News Portal खेल
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की यूथ विंग के चार दिवसीय पहले बीकाजी यूनिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का गुरुवार को शुभारम्भ हुआ। रानी बाजार स्थित 360 टर्फ में आयोजित पहले मुकाबले में जैन सिटी टाइटन्स ने कुबेर रॉयल्स को 77 रन हारकर टूर्नामेंट को शुरूआत की। जैन सिटी टाइटन्स ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी की तथा कुबेर राॅयल्स को 195 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में कुबेर राॅयल्स की टीम 117 रन पर ही ढेर हो गई। इस प्रकार टीम ने 77 रन की दर्ज की।

जैन सिटी टाइटंस की ओर से 117 रन की बेहतरीन पारी खेलने वाले सौरव चांडक को मेन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इससे पहले बीकाजी ग्रुप के कम्पनी सचिव (लीगल) राहुल जोशी, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़, अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष विनोद बाफना, समाजसेवी कन्हैयालाल बोथरा, बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी, महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती ममता राठी तथा महामंत्री श्रीमती सरिता नाहटा ने टूर्नामंट का शुभारम्भ किया। अतिथियों ने इसे समाज की एकता और आपसी मेलजोल में वृद्धि की दृष्टि से उपयोगी बताया। वक्ताओं ने सभी को खेल भावना और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा से खेलने का आह्वान किया तथा कहा कि खेल से आपसी सद्भाव मे और वृद्धि हो ऐसे प्रयास किए जाएं।

10 टीमें ले रही है भाग

आयोजन संयोजक लोकेश करनाणी ने बताया कि टूर्नामेंट में दस टीमें भाग ले रही हैं। इनके बीच तीन दिनों तक लीग मुकाबले खेले जाएंगे। पहली बार युवा उद्यमियों द्वारा इन टीमों की फ्रेंचाइजी ली गई है। उन्होंने बताया कि दूधिया रोशनी में खेले गए मुकाबलों के प्रति आमजन में अपार उत्साह देखा गया। सह संयोजक किशन अग्रवाल ने बताया कि टूर्नामेंट के विजेता को एक लाख एक हजार, उप विजेता को इक्यावन हजार रुपए के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने सभी आगंतुकों का आभार जताया तथा टूर्नामेंट के आयोजन से जुड़े लोगों का परिचय करवाया। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश जैन ने किया। महासम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री विजय बाफना ने टूर्नामेंट का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

ये रहे मौजूद

इस दौरान जेठमल नाहटा, विनोद गोयल, सुरेन्द्र जैन बद्धानी, कमल बोथरा, संजय जैन सांड, सुमन जैन, सुरभि अग्रवाल, मुदित खजांची, प्रवेश चांडक, सिद्धार्थ पेड़िवाल, पार्थ अग्रवाल, अश्लेश अग्रवाल, अंकित, आदित्य गोयल, कृष्णा चांडक, नितेश गोयल, नमन नाहटा, सिद्धार्थ बाफना, पार्थ बाफना, दीपक बोथरा, रौनक बरड़िया, मयंक सुराणा, कृष्णा मुंधड़ा सहित अनेक लोग मौजूद रहे। टूर्नामेंट के दूसरे दिन शुक्रवार को पांच मुकाबले खेले जाएंगे। इनकी शुरूआत सायं 6 बजे होगी


Share This News