ताजा खबरे
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 39 बीकानेर की अनेक खबरें Bikaner Local News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़, बीकानेर।- विप्र फाउंडेशन बीकानेर शहर की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए शहर जिलाध्यक्ष श्री राजकुमार व्यास की अनुशंसा जोनल प्रदेशाध्यक्ष भँवर पुरोहित के अनुमोदन एव राष्ट्रीय सचिव मय जोनल प्रभारी दीपक पारीक की स्वीकृति से महामंत्री नारायण पारीक व योगेश बिस्सा ने वर्ष 2020 – 2022 हेतु सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता श्री हेमंत शर्मा व गोस्वामी समाज के अध्यक्ष नीरज गोस्वामी को उपाध्यक्ष और इजीनियर वीरेन्द्रसिंह राजपुरोहित व मनोज व्यास को सचिव व सहसचिव दायित्व हेतु मनोयन किया गया हैप्रदेश सचिव कैलाश आचार्य ने कहा कि नवमनोनित पदाधिकारी व कार्यकर्ता निश्चित रूप से सभी समाजजन के साथ और सहयोग से,समाजहित में सक्रिय रहकर संगठन व समाज के लिए मजबूत और सशक्त कार्य करेंगे !!

विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष भँवर पुरोहित, प्रदेश संगठन महामंत्री देवेंद्र सारस्वत, धनसुख तावनियां, शहर जिलाध्यक्ष राजकुमार व्यास, देहात जिलाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, युवा प्रदेश महामंत्री दिनेश ओझा, वीसीसीआई अध्यक्ष सीए सुधीष शर्मा,युवा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश सारस्वत,प्रदेश सचिव अरुण कल्ला,राजू पारीक क्रोन्या,हेमन्त शर्मा,जितेंद्र भादाणी भेरूरत्न ओझा महिला प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री आशा पारीक,मीना आचार्य शहर अध्यक्ष सुनीता पारीक नंदकिशोर गालरिया, रमेश जाजड़ा,राजकुमार जोशी,प्रदेश कार्यलय प्रभारी रमेश शर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए प्रसन्नता जताई और समाज और संगठन में मजबूती से कार्य करने की बात कही।
डूंगर काॅलेज में भूगर्भ विषयक ज्ञान गंगा कार्यक्रम को शुभारम्भ सोमवार को

Tp न्यूज़ राजकीय डूंगर महाविद्यालय में भूगर्भ विषयक ज्ञान गंगा कार्यक्रम का शुभारम्भ सोमवार को होगा। प्राचार्य डाॅ. जी.पी. सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के अध्यक्ष काॅलेज शिक्षा आयुक्त श्री संदेश नायक एवं सह अध्यक्ष अतिरिक्त आयुक्त काॅलेज शिक्षा श्री बी.एल.गोयल होगें। समन्वयक डाॅ. ए.के.यादव ने बताया कि आठ से तेरह फरवरी तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कन्या महाविद्यालय बीकानेर के मुख्य अतिथि डाॅ. शिशिर शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि संयुक्त निदेशक डाॅ. बी.एल.शर्मा एवं सहायक निदेशक डाॅ. राकेश हर्ष होगें। डाॅ. यादव ने बताया कि राज्य समन्वयक डाॅ. विनोद भारद्वाज एवं आयुक्तालय के प्रतिनिधि डाॅ. शिवांगना सहित देश के नामचीन भूगर्भ एवं भूजल वैज्ञानिक नवीनतम तकनीक की जानकारी देगें। समन्वयक डाॅ. देवेश खण्डेलवाल ने बताया कि यह आॅनलाईन कार्यक्रम गूगल मीट के माध्यम से सम्पन्न किया जावेगा। प्राचार्य

Tp न्यूज़। स्टेट स्टेनोग्राफर्स संघ के नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र व्यास का बीकानेर पधारने पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस सम्मान समारोह में बीकानेर के विभिन्न विभागों, विश्वविद्यालयों, के स्टेनोग्राफर्स, निजी सहायक,
अतिरिक्त निजी सचिव, निजी सचिव स्तर के कार्मिक ने श्री व्यास के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री नन्दकिशोर पुरोहित द्वारा की गयी। विशिष्ट अतिथि श्री लक्ष्मण आचार्य, श्री गणेश व्यास व श्री सुरेश व्यास थे। संघ के प्रदेशाध्यक्ष श्री
सुरेन्द्र व्यास ने अपने सम्बोधन में उपस्थित सभी कार्मिकों को आश्वस्त किया कि वे। स्टेनोग्राफर्स संवर्ग की समस्याओं पदनाम परिवर्तन, पदोन्नति के पांच अवसर सृजन, जिला व सम्भाग स्तर पर पदोन्नति के अवसर प्रदान करने, नई भर्ती कराने, के
निराकरण हेतु जयपुर में नियमित सतत् प्रयास किया जावेगा और बीकानेर के कर्मचारियों की समस्याओं हेतु हमेशा उपलब्ध रहेंगे व सहयोग प्रदान करेंगे तथा पूरे प्रदेश में संघ को नवगठित किया जावेगा।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्र घनश्याम स्वामी ने श्री व्यास का सम्मान किया एवं बीकानेर जिला इकाई द्वारा किये गये संगठनात्मक क्रिया-कलापों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। अभिनन्दन समारोह में श्री पवन गहलोत, दिनेश मदान, सुरेन्द्र श्रीमाली, अजय
खत्री, राजेन्द्र सोनी, प्रमोद मोदी, कैलाश आचार्य, अशोक स्वामी, शिवकुमार व्यास,अशोक माली, रमेश देवड़ा, राकेश शर्मा, प्रदीप बैद, नारायण सिंह, विजय शंकर
आचार्य, सुनील शर्मा, नन्दलाल स्वामी, जगदीश पुरी, चन्द्रशेखर स्वामी, रामप्रकाश शर्मा ने स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन श्री अर्जुन नाथ सिद्ध, सचिव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कोरोना काल के दौरान संवर्ग के दिवंगत हुवे साथियों को दो मिनट का मौन रखकर श्रृंद्वाजली दी गयी।

IMG 20210207 WA0190 बीकानेर की अनेक खबरें Bikaner Local News Portal बीकानेर अपडेट
IMG 20210207 WA0172 बीकानेर की अनेक खबरें Bikaner Local News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News