ताजा खबरे
बीकानेर के कूडो खिलाडियों ने दिखाया दमखम, रचा इतिहासचुनाव: फोन नंबर जारी, नियंत्रण कक्ष नियमित कार्य करेंगेजिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मतदान दलों की रवानगी स्थल का लिया जायजाचुनाव : अश्लील गालियों का तड़का !आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी में ODL एवं Online Learning कार्यक्रमों में प्रवेश प्रारम्भचुनाव : कांग्रेस के 25 सदस्य 6 साल के लिए निलंबितबीकानेर में मुख्यमंत्री के रोड शो की खास बातेंचुनाव : वार्ड 73 में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क जारीबीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कीबीकानेर में ‘महाराजा डॉ. करणी सिंह फेडरेशन कप रोलर हर्बी चैंपियनशिप’ का भव्य आगाज
IMG 20250212 144624 बीकानेर नाल में खराब मौसम से विमान नहीं उतरा, मुसाफिर परेशान Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। उत्तर भारत मे खराब मौसम की मार हवाई सेवा पर भी हुई है। मौसम खराब होने से बीकानेर वाया जयपुर-दिल्ली हवाई जहाज नाल तक आकर वापस चला गया और फ्लाइट आखिर कैंसिल हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली से वाया जयपुर-बीकानेर फ्लाइट बीकानेर सिविल एयरपोर्ट पहुंची, लेकिन मौसम की खराबी के कारण विमान की लैंडिंग नहीं हुई। फिर पायलट विमान को जयपुर ले गया और वहां हवाई जहाज उतर गया। वहां मौसम ठीक होने पर वापस बीकानेर के लिए उड़ा, लेकिन बीच रास्ते में मौसम फिर खराब हो गया, तो हवाई जहाज को पायलट वापस दिल्ली ले गया और वहां सफलता पूर्वक उतरने पर बीकानेर दिल्ली फ्लाइट को शुक्रवार को रद कर दिया गया।

नाल एयरपोर्ट में बैठे कुछ यात्रियों को अगले दिन की टिकट दी गई, जो आपात स्थिति में जाना चाहते थे, उनको अथॉरिटी ने नियमानुसार टैक्सी करवा कर पहुंचाया। मौसम की खराबी के कारण नाल एयरपोर्ट पर यह पहली बार हुआ है कि दो बार हवाई जहाज आकर वापस चला गया। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए हवाई जहाज को ज्यादा वक्त तक हवा में नहीं रख सकते थे। साथ ही उसमें ईंधन भी एक निश्चित मात्रा में होता है। लिहाजा यह निर्णय हुआ।


Share This News