ताजा खबरे
बीकानेर में विधायक सहित 3 के खिलाफ मामला दर्जपीबीएम चिकित्सालय परिसर में 5.5 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा आधुनिक सेंट्रल ड्रग वेयर हाउस: श्री अर्जुन राम मेघवालपर्यटन की विपुल संभावनाएं फिर भी पर्यटकों से दूर कोलायत ! पुष्कर की तरह क्यों नहीं बन पाया टूरिस्ट डेस्टिनेशन22 नवंबर 2026 (रविवार) का पंचांग, शुभ मुहूर्तराजस्थान व अन्य राज्यों की प्रमुख खबरें, सर्दी और तेज होगीकूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया
IMG 20250411 205800 पेड़, विद्युत पोल उखड़े, 15 उड़ानों का रूट बदला Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। अचानक शुक्रवार की शाम दिल्ली का मौसम बदल गया। अनेक पेड़, बिजली के खंभे उखाड़ गए। तूफानी अंधड़ से आवागमन पर असर हुआ है। दिल्ली हवाई अड्डे पर धूल भरी आंधी और तेज हवाओं के कारण कुल 15 उड़ानों का रूट बदल दिया गया और कई उड़ाने देरी से शुरू हुई।

इस अचानक बदलाव के कारण आईटीओ इलाके में एक बिजली का खंभा बीच सड़क पर गिर गया। इस कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया और यातायात प्रभावित हुआ। वहीं दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में धूलभरी आंधी के कारण कई पेड़ उखड़कर गिर गए, इस कारण कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उत्तर भारत के अन्य राज्य भी खराब मौसम की चपेट में है।

मौसम विभाग की ओर से बीते दिनों पूर्वानुमान जारी किया गया था, जिसके मुताबिक दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई गई थी। यहां गुरुवार को गाजियाबाद में भी तेज आंधी और बारिश देखने को मिली थी।


Share This News