ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20210116 WA0001 राजस्थानी संस्कृति के पुरौधा और पूर्व केंद्रीय मंत्री कमल मोरारका का निधन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट, मुंबई
Share This News

Tp न्यूज़,मुंबई . राजस्थानी संस्कृति के पुरौधा और पूर्व केंद्रीय मंत्री और जानेमाने व्यवसायी कमल मोरारका का शुक्रवार शाम निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थे। वह 74 वर्ष के थे। राजस्थान में नवलगढ़ से विधायक राजकुमार शर्मा ने ट्वीट कर राज्यसभा के पूर्व सदस्य के निधन पर शोक जताया है। मोरारका 1990-91 में चंद्रशेखर की सरकार में केंद्रीय मंत्री थे। वह जनता दल (सेकुलर) के टिकट पर राजस्थान से 1988 से 1994 तक राज्यसभा के सदस्य रहे। शर्मा ने ट्वीट किया, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं नवलगढ़ के मशहूर उद्योगपति, कमल मोरारका के निधन से स्तब्ध हूं। मोरारका का जन्म 18 जून 1946 को पारंपरिक मारवाड़ी परिवार में हुआ था। मोरारका एक जाने-माने उद्योगपति भी थे। वह मोरारका ऑर्गेनिक के प्रमुख थे। वह 2012 से समाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय) के प्रमुख थे। मोरारका की दिलचस्पी खेलों में भी रही और वह बीसीसीआई तथा राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रहे। इंडियन एक्सप्रेस समूह के कार्यकारी निदेशक अनंत गोयनका ने कहा कि वह मोरारका के निधन से काफी दुखी हैं। गोयनका ने कहा, ‘‘उन जैसे लोगों को जान कर कृतज्ञ हूं…उन्होंने भारतीय मूल्यों के साथ अनुकरणीय जीवन जिया और वह चिरयुवा एवं उत्सुकता से भरे थे। 


Share This News