ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20200827 004731 4 अब शीत लहर के लिए रहें तैयार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने से उत्तर भारत में शीत लहर की चेतावनी जारी मौसम विभाग ने की है।उत्तर भारत से झुरझुरी वाली शीत लहर आपके इलाके में पैर पसारने वाली है। उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में लगातार बर्फबारी और बारिश हुई है. भारी हिमपात के कारण जम्मू कश्मीर में हवाई और सड़क यातायात प्रभावित हुआ जबकि राष्ट्रीय राजधानी में ओलावृष्टि के कारण ठंड बढ़ गई।भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि जम्मू कश्मीर में बारिश और बर्फबारी हुई, जबकि लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लक्षद्वीप, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली बारिश हुई. कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी के बीच दृश्यता कम होने से श्रीनगर हवाई अड्डे पर विमानों का आवागमन लगातार चौथे दिन बुधवार को भी निलंबित रहा। सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि हमने यहां आने वाली 28 उड़ानों और यहां से रवाना होने वाली 28 उड़ानों को रद्द किया है. अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को उड़ानों का परिचालन दृश्यता की स्थिति पर निर्भर करता है. कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग तथा मुगल रोड बंद रहने और विमानों का आवागमन निलंबित रहने से लगातार चौथे दिन देश के शेष हिस्सों से घाटी का संपर्क कटा रहा। आगामी कुछ दिनों में पूरे उत्तर भारत में तेज़ सर्दी रहेगी।


Share This News