ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 39 आधार सीडिंग में लापरवाही, राशन डीलर का प्राधिकार पत्र निलम्बित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। बीकानेर, आधार सीडिंग कार्य में लापरवाही बरतने पर जिला रसद अधिकारी, बीकानेर प्रथम यशवंत भाकर ने बीकानेर तहसील के जयमलसर स्थित उचित मूल्य  दुकान के राशन डीलर तुलछाराम मेघवाल का प्राधिकार पत्र निलम्बित कर दिया है। जिला रसद अधिकारी, बीकानेर प्रथम भाकर ने बताया कि ‘वन नेशन वन राशन कार्ड योजना‘ के अन्तर्गत  जिले में सभी ब्लॉक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना एन.एफ.एस.ए. के पात्र उपभोक्ताओं के राशन कार्ड में अंकित सदस्यों के आधार नम्बर को जोड़ने का कार्य चल रहा है। जिन उपभोक्ताओं को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (एनएफएसए) के तहत नियमित रूप से राशन प्राप्त होता है, उन्हें अपने राशन कार्ड में अंकित सभी सदस्यों का आधार नम्बर राशन कार्ड से जुड़वाया जाना आवश्यक है। जिला रसद अधिकारी भाकर ने रविवार को बीकानेर तहसील के जामसर, खींचीया, दाउदसर, कावनी, जयमलसर की उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण किया और उचित मूल्य दुकानदारों को अपने क्षेत्राधीन  उपभोक्ताओं के आधार नम्बर को राशन कार्ड से जोड़ने के आधार सीडिंग कार्य में पूरी गंभीरता बरतने और प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। भाकर ने बताया कि जो उचित मूल्य दुकानदार आधार सीडिंग में लापरवाही बरत रहे हैं उनके विरूद्ध सख्तर कार्यवाही की जाएगी। रविवार को जिला रसद अधिकारी बीकानेर द्वितीय  भागूराम महला ने लूणकरणसर में नाथवाणा, मलकीसर और ढाणी पाण्डूसर स्थित उचित मूल्य् दुकानों का निरीक्षण किया और ‘वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के अन्तर्गत आधार सीडिंग की अनिवार्यता व महत्ता के मद्देनजर सीडिंग कार्य हेतु निर्देश प्रदान किए। इससे पूर्व शनिवार को दो राशन डीलरों का प्राधिकार पत्र निलम्बित किये जा चुके हैं। आधार सीडिंग में लापरवाही के चलते दो दिनों में 03 राशन डीलरों के प्राधिकार पत्र निलम्बित किए जा चुके हैं।


Share This News