ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20230829 130403 मां उष्ट्र वाहिनी का भव्य श्रृंगार व महाआरती: पुष्करणा दिवस पर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। पुष्करणा दिवस के अवसर पर आज मां उष्ट्र वाहिनी माता जी का भव्य श्रृंगार कर पूजा अर्चना के बाद महाआरती की गई।
श्रावण शुक्ल तेरस पुष्करणा दिवस पर प्रतिवर्ष की तरह आज प्रातः राजस्थान पुष्टिकर यूथ विंग की ओर से मुरलीधर व्यास रोड पर स्थित मां के मंदिर में हुई महाआरती में भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्य प्रकाश आचार्य, अखिल भारतीय पुष्करणा युवा प्रकोष्ठ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गोकुल जोशी, युवा नेता राज कुमार किराडू,भाजपा नेता एवं कर्मचारी नेता महेश व्यास, राजस्थान पुष्टिकर यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी जी बिस्सा, उपाध्यक्ष गिरिराज बिस्सा, महामंत्री सुभाष जोशी, दिनेश चूरा, जितेन्द्र आचार्य,मन मोहन पुरोहित,अजय व्यास, वीरेंद्र किराडू,सुमनेश रंगा,राकेश बिस्सा, मनोज व्यास,महेश व्यास,रवि आचार्य,शिक्षक नेता रवि आचार्य, पंडित शांति स्वरुप रंगा आशीष आचार्य,किशन पुरोहित,एवं के बन्ना लक्की पत्रकार महेंद्र जोशी राम कुमार हर्ष सहित पुष्करणा समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित अशोक बिस्सा एवं शांति स्वरूप के सानिध्य में मां उष्ट्र वाहिनी का पूजन कर श्रंगार किया गया तत्पश्चात मां को भोग लगाकर महाआरती की गई। उसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों द्वारा युवा प्रकोष्ठ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बीकानेर के प्रेस छायाकार बी जी बिस्सा का द पुष्करणाज फाउंडेशन की ओर से शाल श्रीफल ओर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर सभी उपस्थित पुष्करणा समाज के लोगों ने मां उष्ट्र वाहिनी मंदिर को ओर अधिक विस्तारित करने का प्रस्ताव रखा जिसे सभी ने स्वीकार करते हुए सहयोग देने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर सभी सामाजिक बंधुओं ने एक स्वर में समाज की शैक्षिक एवं आर्थिक प्रगति करने एवं युवा वर्ग को आगे बढ़ाने में सहयोग का संकल्प लिया।

IMG 20230829 WA0148 मां उष्ट्र वाहिनी का भव्य श्रृंगार व महाआरती: पुष्करणा दिवस पर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News