Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आरटीयू) कोटा के आशिक मिजाज एसोसिएट प्रोफेसर गिरीश परमार के मोबाइल में छात्राओं के आपत्तिजनक फ़ोटो मिले हैं आरोपी प्रोफेसर छात्राओं पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी दबाव बना था। छात्राओं के मोबाइल डीपी के फोटो अपने मोबाइल में रखता था। साथ ही छात्राओं को व्हाट्सएप डीपी में अपनी अच्छी फोटो लगाने के लिए बोलता था। इसके बाद छात्राओं की फोटो के स्क्रीनशॉट ले लेता था। मामले की जांच के लिए बनी एसआईटी को आरोपी प्रोफेसर गिरीश परमार के मोबाइल से कई छात्राओं के फोटो मिले हैं। उसका मोबाइल जब्त कर जांच की जा रही हैआरटीयू का प्रोफेसर गिरीश परमार पेपर सेट कराने का काम भी अपने चहेते छात्र से करता था। अंकों में भी हेराफेरी करता था। वह छात्राओं को झांसे में लेने के लिए बिचौलियों के जरिए उन्हें ब्लैकमेल करता था। महंगे गिफ्ट देने और नंबर अधिक देने का भी लालच छात्राओं को देता था। इस मामले से जुड़े तथ्य सामने आने के बाद कुलपति ने गिरीश परमार को सस्पेंड कर दिया। इसके अलावा गिरफ्तार छात्र अर्पित को भी निष्काशित किया गया है।आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ दो केस पहले से दर्ज थे। अब मोदी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की एक छात्रा ने भी आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। युवती ने आरोप लगाया कि प्रोफेसर गिरीश परमार ने पास कराने के लिए उससे रिश्वत मांगी थी। मना करने पर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास भी किया था। पीड़िता युवती ने अपनी शिकायत आरके पुरम थाने में दर्ज कराई है। इससे पहले दो केस दादाबाड़ी थाने में दर्ज हुए थे। अब इन तीनों मामलों की जांच एसआईटी ही करेगी। बीते दिनों एसोसिएट प्रोफेसर गिरीश परमार पर बीटेक फाइनल ईयर की छात्रा ने गंभीर आरोप लगाए थे। अपनी रिपोर्ट में उसने पुलिस को बताया था कि प्रोफेसर परमार ने उसे फेल कर दिया। इसके बाद एक छात्र के जरिए वह फिजिकल रिलेशन का दबाव डालने लगा। आरोपी प्रोफेसर गिरीश परमार और छात्र अर्पित अग्रवाल के बातचीत के ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था।