Thar पोस्ट, न्यूज। एक प्रोफ़ेसर के खिलाफ 4 छात्राओं ने मामले दर्ज करवाए है। राजस्थान तकनीकी विश्विद्यालय में परीक्षा में पास करने के बदले यौन संबंध बनाने की मांग करने वाले शिक्षक के काले कारनामे खुलते जा रहे हैं। आरटीयू के डर्टी प्रोफेसर के खिलाफ अब तक चार एफआईआर दर्ज हो चुके हैं। इनमें तीन दादाबाड़ी थाने में और एक एफआईआर आरकेपुरम थाने में दर्ज करवाई गई है। छात्राओं की परीक्षा कॉपियों की एफएसएल जांच होगी। इस जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार ही कानूनी कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल डर्टी प्रोफेसर के खिलाफ दर्ज मुकदमे में राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम की धाराएं 3,4,5,6 भी जोड़ी गई है। प्रोफेसर और बिचौलिया छात्र अर्पित पुलिस रिमांड पर है।
एसआईटी कर रही मामले की जांच
राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आरटीयू) कोटा के एसोसिएट प्रोफेसर गिरीश परमार पर छात्राओं ने संगीन आरोप लगाए हैं। आरोपी प्रोफेसर छात्राओं पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी दबाव बनाता था। छात्राओं के मोबाइल डीपी के फोटो अपने मोबाइल में रखता था। साथ ही छात्राओं को व्हाट्सएप डीपी में अपनी अच्छी फोटो लगाने के लिए बोलता था। इसके बाद छात्राओं की फोटो के स्क्रीनशॉट ले लेता था। मामले की जांच के लिए बनी एसआईटी को आरोपी प्रोफेसर गिरीश परमार के मोबाइल से कई छात्राओं के फोटो मिले हैं। उसका मोबाइल जब्त कर जांच की जा रही है