ताजा खबरे
IMG 20220812 080736 4 अवैध पिस्‍तौल और दो जिन्‍दा कारतूस सहित गिरफ्तार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक योगेश यादव व एएसपी ग्रामीण सुनील कुमार व सीओ नारायण कुमार बाजिया के निर्देशानुसार आदतन अपराधियों और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कार्रवाई की गई है। जिले के लूनकरणसर थानाप्रभारी चंद्रजीत सिंह के नेतृत्‍व में गठित टीम ने बीकानेर के जयनारायण व्‍यास कॉलोनी क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय इनामी अपराधी दीपेन्‍द्र सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर उसके कब्‍जे से एक अवैध पिस्‍तौल और दो जिन्‍दा कारतूस बरामद किए है। आरोपी के खिलाफ दो हजार रुपए का इनाम घोषित है। आरोपी जेएनवीसी थाने का हिस्‍ट्रीशीटर है तथा इसके खिलाफ डकैती, लूट व मारपीट के मामले दर्ज है। कार्रवाई करने वाली टीम में हैड कांस्‍टेबल गजेन्‍द्र सिंह, कांस्‍टेबल विरेन्‍द्र सिंह, विदयाधर, महावीर प्रसाद शामिल रहे।


Share This News