Thar पोस्ट, न्यूज। अपराधियों के हौंसले बुलंद है। बीकानेर संभाग में बढ़ती चोरी, लूट और दुष्कर्म जैसी घटनाओं से जहां एक और जनता त्रस्त है, वहीं दूसरी ओर पुलिस महकमा भी काफी परेशान है। अब ऐसे पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है, जिनके सर्किल व थाना एरिया में ऐसी घटनाएं ज्यादा हो रही है। बीकानेर संभाग के पुलिस अधीक्षकों के साथ क्राइम मीटिंग करते हुए आईजी ओमप्रकाश ने सात आरपीएस अधिकारियों सहित करीब एक दर्जन अधिकारियों को नोटिस थमा दिए हैं।
पुलिस ने बताया कि चोरी, नकबजनी, दुष्कर्म, छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामलों में बढ़ोतरी पर नाराजगी जताई गई। तय संख्या से अधिक अपराध होने पर बीकानेर के सीओ सिटी दीपचंद, सीओ सदर पवन भदौरिया, नोखा सीओ भवानी सिंह इंदा के अलावा हनुमानगढ़ के संगरिया सीओ, श्रीगंगानगर के सीओ सिटी, पुलिस उप अधीक्षक, एस.आई.यू.सी.ए.डब्लयू को चोरी, नकबजनी, बलात्कार, पोक्सो एक्ट, एससी / एसटी व बकाया मामलों का निपटारा समय पर नहीं करने और कमजोर सुपरविजन से नाराज होकर आईजी ने कारण बताओ नोटिस (शो – काज) जारी किया गया है।