ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20210920 010325 43 तीन दिन में एक बार होगी जलापूर्ति, पानी को सहेजे Rajasthan News Portal जोधपुर
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान के अन्य जिलों की तुलना में बीकानेर के हालात उतने बुरे नहीं है खासकर पेयजल वितरण मामले में। राजस्थान के जोधपुर में तीन दिन में एक बार ही पानी मिलेगा। यह लोगों को पानी को सहेज कर काम लेना होगा। इंदिरा गांधी नहर के क्लोजर साठ दिन से थोड़ा लंबा होते ही जोधपुर में शुरू हुए पेयजल संकट से फिलहाल राहत मिलने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं। नहर के जरिये हिमालय का पानी जोधपुर पहुंचने के बावजूद अगले कुछ दिन तक जोधपुर शहर में तीन दिन में एक बार जलापूर्ति की व्यवस्था जारी रहेगी। खाली होने की कगार पर पहुंच चुके शहर के प्रमुख जलाशयों कायलाना व तखतसागर में कुछ पानी आपात स्थिति के लिए एकत्र किया जा सके।जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि हरिके बैराज से नहर में पानी छोड़ने के बाद पहुंचने में समय लगेगा। कायलाना व तखतसागर खाली होने के कगार पर पहुंच चुके हैं। पानी के मामले में हम लोग हैंड टू माउथ की स्थिति में है। ऐसे में बेहतर होगा कि नहर शुरू होने के बावजूद कुछ पानी को बचाकर दोनों जलाशयों में एकत्र कर रखा जाए। यदि किसी कारणवश कोई तकनीकी खराबी या नहर के टूटने से की स्थिति पैदा होती है तो बचा कर रखा गया पानी काम आएगा। ऐसे में हम अगले कुछ दिन तक जोधपुर शहर में तीन दिन में एक दिन -जलापूर्ति की व्यवस्था को लागू रखेंगे। उन्होंने शहर के लोगों से प्रशासन के इस फैसले में सहयोग देने की अपील की है।


Share This News