ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20241023 101608 2 देवी रूपा बिटिया' प्रतियोगिता 4 अप्रेल को Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज़ बीकानेर। देवस्थान विभाग द्वारा नवरात्रा के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में 4 अप्रेल को सायं 6:30 बजे से रतनबिहारी जी मंदिर प्रांगण में ‘देवी रूपा बिटिया’ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

प्रतियोगिता में 9 वर्ष आयु तक की बच्चियां हिस्सा ले सकेंगी। देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी ने बताया कि ‘देवी रूपा बिटिया’ प्रतियोगिता का उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति सम्मान की भावना पैदा करना है। ‘देवी रूपा बिटिया’ के प्रतिभागियों को देवी रूप बनाकर आना होगा। इसके साथ ही प्रतिभागियों को किसी भी माध्यम से सामाजिक अथवा प्रेरणापरक संदेश भी देना होगा। यह संदेश प्रतिभागी अपने साथ किसी भी कलात्मक स्वरूप में ला सकते हैं।

समन्वयक रोशन बाफना ने बताया कि नौ बच्चियों को ‘देवी रूपा बिटिया’ अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा। वहीं सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रमाण पत्र व उपहार प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए कार्यालय समय में व्यक्तिगत अथवा दूरभाष नंबर 99296-37447 पर संपर्क किया जा सकता है।


Share This News