ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20210913 125528 35 किशोर फिएस्टा 2.0 का आयोजन तेरापंथ भवन गंगाशहर में सुबह 9:30 बजे से Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post, जयपुर।अभातेयुप के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद गंगाशहर के किशोर मंडल द्वारा 26 दिसंबर 2021 को किशोर फिएस्टा 2.0 का आयोजन तेरापंथ भवन गंगाशहर में सुबह 9:30 बजे से किया जाएगा।
तेरापंथ किशोर मंडल संयोजक कुलदीप छाजेड़ ने बताया कि इस विशेष मेले में सारा आयोजन और प्रबंधन किशोर साथियों की अलग-अलग टीम बनाकर किया जा रहा है सहसंयोजक दीपेश बैद ने बताया कि मेले में गेम्स, फूड जोन, लकी ड्रॉ, सेल्फी प्वाइंट ट्रेडिंग स्टॉल, प्रतियोगिताएं, जैन संस्कार विधि से सामूहिक जन्मोत्सव आदि ढे़र सारे कार्यक्रम आयोजित होंगे।
तेयुप मंत्री देवेंद्र डागा ने कहा कि इस मेले में स्टॉल बुक करने के लिए आप 7568163404 या 9610527380 पर संपर्क कर सकते है। तेयुप अध्यक्ष विजेंद्र छाजेड़ ने बताया कि इस अनोखे मेले में निर्धारित शुल्क देकर कोई भी प्रवेश ले सकता है व रचनात्मक कार्यक्रमों में परिवार सहित सहभागी बन सकता है। किशोर मंडल की पूरी टीम इन कार्यक्रमों को अंतिम रुप देने में लगी है।


Share This News