ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20210913 125528 22 बीकानेर में यूआईटी अध्यक्ष का नाम फाइनल ? Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट,राजस्थान। बीकानेर में न्यास अध्यक्ष का नाम लगभग तय हो गया है केवल घोषणा होनी है। मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर के साथ ही राजस्थान की 14 नगर विकास न्यास अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ निगम बोर्ड, संसदीय सचिव सहित तमाम राजनीतिक नियुक्ति होनी है। जिनमे राजस्थान पर्यटन विकास निगम आरटीडीसी, राजस्थान राज्य बीज निगम, जन अभाव अभियोग निराकरण समिति, लघु उद्योग विकास निगम, बुनकर सहकारी संघ,मेला विकास प्राधिकरण, जयपुर, जोधपुर,अजमेर विकास प्राधिकरण में अध्यक्ष पद, 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति में उपाध्यक्ष और सदस्य, सेंटर फॉर डेवलपमेन्ट ऑफ वॉलेंटरी सेक्टर। सरकार बने 17 दिसंबर को तीन साल पूरे हो रहे हैं। बोर्ड, निगमों और आयोगों में अध्यक्ष-सदस्यों के पद 3 साल से खाली चल रहे हैं। इनमें नेताओं को अध्यक्ष-सदस्यों के खाली पदों पर एडजस्ट किया जाएगा। इसके अलावा
7 अकादमियों में अध्यक्ष पद पर नियुक्तियां बाकी है। जिसमे साहित्य अकादमी, उर्दू अकादमी, संस्कृत अकादमी, बृजभाषा अकादमी, ललित कला अकादमी, संगीत नाटक अकादमी, सिंधी भाषा अकादमी। 14 यूआईटी अध्यक्ष पद भरे जाने है। उसमे आबू, अलवर, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर,चित्तौड़गढ़, जैसलमेर, कोटा, पाली, सीकर, श्रीगंगानगर, सवाईमाधोपुर, उदयपुर शामिल है। सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में नियुक्तियों की घोषणा होगी।


Share This News