ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20210913 125528 3 सरकारी अस्पतालों के आउटडोर का समय बदला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर जिले के सभी सरकारी अस्पतालों के आउटडोर का समय बदल गया है। गुरुवार देर रात मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. चाहर ने इस आशय के आदेश जारी किए। इससे पहले पीबीएम अस्पताल और उससे संबद्ध जिला अस्पताल जस्सूसर गेट ओर गंगाशहर सैटेलाइट अस्पताल का समय भी अब सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक का हो गया है।
आमतौर पर हर बार हेल्थ डिपार्टमेंट जयपुर हेड ऑफिस से समय परिवर्तन का आदेश जारी होता है, लेकिन इस बार तीस सितम्बर तक इस आशय कोई आदेश नहीं आया। ऐसे में डिस्पेंसरी तक में असमंजस के हालात थे। ऐसे में तीस सितम्बर को देर रात CMHO डॉ. ओ.पी. चाहर ने अस्पतालों का समय सुबह नौ बजे से तीन बजे तक जारी करने के निर्देश दिए। इसके बाद भी कई डिस्पेंसरी में सुबह पुराने समय से ही डॉक्टर पहुंचे। हालांकि अब ये स्पष्ट है कि सरकारी अस्पतालों का समय बदल गया है।
पीबीएम अस्पताल का समय भी बदला
वहीं पीबीएम अस्पताल और उससे जुड़े सैटेलाइट अस्पताल का समय भी बदल गया है। पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. परमेंद्र सिरोही ने बताया कि पीबीएम के सभी आउटडोर अब सुबह नौ बजे से तीन बजे तक खुले रहेंगे। इस दौरान हर आउटडोर में टर्मवाइज सीनियर डॉक्टर भी सेवा देंगे। इसी के साथ जिले के सभी आयुर्वेद अस्पताल भी सुबह नौ बजे से तीन बजे तक ही खुलेंगे।


Share This News