ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20210913 125528 1 लाखों का सट्टा करते गिरफ्तार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। सट्टे की युवाओं को भी इसकी लत लग चुकी है । गंगाशहर पुलिस ने चार युवकों को ऑन लाइन सट्टा करते गिरफ्तार किया है । उनके पास से आठ मोबाइल और एक डोंगल बरामद हुआ है । गंगाशहर एसएचओ राणीदान ने बताया कि गंगाशहर इंद्रा चौक में रहने वाला अरिहंत पुत्र माणकचंद जैन ( 33 ) , कमल सारडा पुत्र शिव भगवान ( 22 ) , बसंत गोलछा पुत्र राजेंद्र गोलछा ( 24 ) और नरेंद्र जैन पुत्र किरणचंद जैन ( 22 ) को बुधवार रात पकड़ा । चारों शिववैली के पास एक स्थान पर मोबाइल पर सट्टा लगा रहे थे । इनकी डायरी में करीब आठ लाख का हिसाब किताब मिला है । मोबाइल पर ऑन लाइन सट्टा लगाने के लिए इनके पास खुद की मास्टर आईडी के अलावा पैनल आईडी भी थी । आरोपियों ने तीन – चार बड़े सटोरियों से लाइन ले रखी है । इनके पास दस बड़े ग्राहक है , जो लाखों के सौदे करते हैं । बरामद मोबाइल की कॉल डिटेल से बड़े सटोरियों तक पहुंचा जाएगा । इससे पूर्व जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस ने ऑन लाइन सट्टा करते तीन सटोरियों को पकड़ा था । बीकानेर में इस तरह का यह दूसरा मामला है ।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल : एसआई जय सिंह , संजय , सतीष , जयनारायण , साइबर सेल के दीपक यादव , कानदान सांदू , वासुदेव , सवाई सिंह , रामकरण , योगेंद्र , सत्तार शामिल थे ।


Share This News