ताजा खबरे
पीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरीतेज आंधी व बारिश का अलर्ट, मई प्रथम सप्ताह का अनुमानजिला अस्पताल में 24×7 डिजिटल एक्सरे सुविधा शुरू1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौत
IMG 20210902 213456 11 मेडिकल एजेंसी के संचालक को तीन साल की सजा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar post बीकानेर। नशीली दवाएं बेचने के आरोप में कोर्ट ने संगरिया के मागो मेडिकल एजेंसी के संचालक हरप्रीत सिंह को तीन साल की सजा सुनाई है। साथ ही 1.65 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। यह फैसला जिला एवं सैशन न्यायाधीश संजीव मागो ने सुनाई है। लोक अभियोजक उग्रसेन नैण ने बताया कि औषधि नियंत्रक अधिकारी सुखदीप कौर व संगरिया पुलिस थाना के एएसआई राजेंद्र कुमार ने 27 जनवरी 2014 को सूचना मिली थी कि मागो मेडिकल स्टोर संचालक अवैध रुप से नशीली दवाओं की सप्लाई कर रहा है। जांच में सामने आया कि मेडिकल स्टोर संचालक ने पास में ही एक अलग से स्टोर बना रखा था जिसमें प्रतिबंधित दवाओं का स्टोर कर रखा था, जिसका उसके पास कोई लाइसेंस नहीं था। इसके बाद औषधि विभाग ने मागो मेडिकल स्टोर संचालक सुरेंद्रसिंह व उसके बेटे हरप्रीत सिंह के खिलाफ कोर्ट में इस्तगासा पेश किया था। ट्रायल के दौरान सुरेंद्रसिंह की मौत हो गई। कोर्ट ने हरप्रीत सिंह को दोषी मानते हुए विभिन्न धाराओं में अधिकतम तीन साल की सजा सुनाई है।


Share This News